shradh paksha
✕

बस, बहुत हुआ, अब दुनिया का ‘दम’ नहीं घुटना चाहिए, ‘मास्‍क’ हट जाना चाहिए...

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (13:17 IST)
एक बच्‍चा पैदा होता है और पैदा होने के तुरंत बाद वो डॉक्‍टर के चेहरे पर लगा मास्‍क अपनी नाजुक उंगलियों से खींच लेता है। जैसे कह रहा हो, ‘बस, बहुत हुआ... अब दम नहीं घुटना चाहिए, इस मास्‍क को दुनिया के चेहरे से हट जाना चाहिए’


एक तस्‍वीर यूं तो एक हजार शब्‍दों के बराबर होती है। लेकिन इस वक्‍त इस बच्‍चे की जो तस्‍वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है वो दुनिया की कुल आबादी करीब साढे 7.8 मिलियन लोगों की आवाज या उम्‍मीद के तौर पर देखी जा रही है। जैसे यह मासूम बच्‍चा ऊपर वाले का फरिश्‍ता बनकर आया हो और कह रहा है कि यह मास्‍क अब अपने चेहरे से हटा लो, अब पूरी दुनिया को इस घुटन से आजाद होना चाहि‍ए।

‘कोरोना वायरस’ और इसकी भयावह ‘त्रासदी’ के बीच ‘उम्‍मीद की इस नवजात’ तस्‍वीर को अपनी जिंदगी में हर कोई साकार कर लेना चाहता है।

नवजात बच्‍चे की एक मासूम तस्‍वीर ही सही, दुनिया इस संकेत को समझ रही है और उम्‍मीद तो लगा ही रही है।

इस तस्‍वीर ने इंटरनेट में धूम मचा रखी है। पैदा होने के महज कुछ मिनट बाद ही जो डॉक्‍टर उस बच्‍चे को अपनी गोद में उठाता है, तो बच्‍चा उस डॉक्‍टर के मुंह पर लगा मास्‍क अपने हाथों से खींचकर हट देता है। इस अनजान और मासूम हरकत पर डॉक्‍टर मुस्‍करा देता है और दुनिया के जेहन में जैसे कोई उम्‍मीद उग आती है।

जिस बच्‍चे ने डॉक्टर के सर्जिकल मास्क को चेहरे से खींचते हुए दिखाई दे रही है। यह तस्वीर यूएई के गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर समीर चेयब ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है। इसमें दिख रहा है कि बच्चे ने अपने हाथ से मास्क को चेहरे से उतार दिया और डॉक्टर के चेहरे पर खुशी झलक पड़ती है।

डॉ चेयब ने बाद में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘हम सभी को शायद यह संकेत मिल रहा है कि हम जल्द मास्क उतारने जा रहे हैं’

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के बाद ऐसे वायरल हुई कि अब तक हजारों-लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने इसमें भविष्य का संकेत देखा तो कुछ ने कहा कि इसे 2020 की तस्वीर घोषित किया जाए। एक ने लिखा है- हम जल्द ही मास्क उतारेंगे।

कुछ यूजर्स ने लिखा, दुनिया को अब ‘मास्‍क से मुक्‍त‍ि’ चाहिए।

दरअसल, कोरोना वायरस की महामारी के बीच दुनिया इस वक्‍त दो तरह की लाचारी में कैद है। ‘चेहरे पर मास्‍क’ और ‘दो गज की दूरी’। इस त्रासदी ने न सिर्फ लोगों का दम घोंट दिया है, बल्‍कि सोशल डि‍स्‍टेंसिंग का मंत्र देकर लोगों से एक दूसरे से दूर भी कर दिया है। ऐसे वक्‍त में इस तरह की सुंदर और उम्‍मीद से भरी तस्‍वीरें हर कोई देखना और उसे साकार करना चा‍हता है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख