Daily Horoscope
✕

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल, TMC पर लगाया बड़ा आरोप

Updated: शनिवार, 6 मार्च 2021 (17:46 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा में शामिल होने को सुनहरा पल बताया।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल : दिनेश त्रिवेदी बोले- TMC का 'भ्रष्टाचार और हिंसा का मॉडल' काम नहीं करेगा
 
उन्होंने ममता पर हमला करते हुए कहा कि एक पार्टी के लिए परिवार सर्वोपरि है और हमारे लिए देश सबसे पहले हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार और हिंसा से परेशान हैं। 
 
नड्डा ने इस अवसर पर कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि दिनेश त्रिवेदी जी को हम भाजपा में शामिल कर रहे हैं। त्रिवेदी गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे, लेकिन अब वह सही पार्टी में हैं।

उन्होंने कहा कि दिनेश त्रिवेदी का एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और उन्होंने एक वैचारिक यात्रा राजनीति में की है। सत्ता को दरकिनार करते हुए, विचार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपना जीवन गुजारा है।

ALSO READ: राज्यसभा से इस्तीफा देना चाहते थे दिनेश त्रिवेदी, क्या बोले उपसभापति हरिवंश...
 
उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और घुटन का हवाला देते हुए राज्यसभा में अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी, हालांकि आसन की तरफ से उनकी इस पेशकश को यह कहकर अस्वीकार कर दिया गया कि इसके लिए उन्हें समुचित तरीका अपना पड़ेगा।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख