dharma sangrah
✕

मोदी को वाराणसी से हराया जा सकता है : दिग्विजय

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (11:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर रणनीति सही हो तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न केवल वाराणसी से बल्कि देश के किसी भी हिस्से से हराया जा सकता है।
 
सिंह ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पूरी कोशिश होगी कि वह 2019 के आम चुनाव में मोदी को पराजित करें। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि एकजुट विपक्ष के आगे 2019 जीतना तो दूर, प्रधानमंत्री खुद अपनी वाराणसी सीट भी गंवा देंगे।
 
उन्होंने एकजुट विपक्ष के द्वारा मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 के लोक सभा चुनाव में हराने के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा को मात देने का उदाहरण है।
 
कांग्रेसी नेता ने मोदी सरकार के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि उनके शासन में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा हैं। मोदी सरकार के पिछले चार साल में प्रशासन की हालत खस्ता हो गयी है और अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा गंभीर चिंतनीय है।
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अवश्य मैं राजनीति में रहूंगा, पकौड़ा नहीं तलूंगा। हालांकि मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला पार्टी के नेता राहुल गांधी करेंगे। (वार्ता) 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

अगला लेख