dharma sangrah
✕

अब दिग्विजय सिंह के निशाने पर आए 'इमरान के दोस्त' नवजोत सिद्धू...

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (13:33 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को नसीहत देते हुए कहा कि आपको अपने दोस्त इमरान की वजह से गालियां पड़ रही हैं, आप उन्हें समझाइए। 
 
दिग्विजय ने ट्‍वीट कर सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने दोस्त इमरान भाई को समझाइए। उनकी वजह से आपको भी गालियां पड़ रही हैं। उन्होंने एक अन्य ट्‍वीट में कहा कि क्या हम कुछ समय के लिए अपने राजनीतिक मतभेदों को भूलकर जम्मू कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव और कश्मीरी मुस्लिम और कश्मीरी हिंदू भाईचारे को वापस लाने के लिए एकसाथ आ सकते हैं? 
उन्होंने कहा कि क्या हम देश के बाकी हिस्सों में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीड़न को रोक नहीं सकते हैं? उन्होंने सवाल किया कि हम कश्मीरियों के साथ कश्मीर चाहते हैं या बिना कश्मीरियों के? हमें एक राष्ट्र के रूप में चुनाव करना है।
एक अन्य ट्‍वीट में दिग्गी ने कहा कि मैं जानता हूं कि मोदी भक्त मुझे ट्रोल करेंगे, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को एक क्रिकेटर के तौर पर मैं पसंद करता हूं, लेकिन वे मुस्लिम कट्टरपंथियों और आईएसआई समर्थित गुटों का समर्थन कर रहे हैं। मुझे इस पर भरोसा नहीं हो रहा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख