Hanuman Chalisa
✕

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा की बढ़ेगी मुश्किल, झूठा चुनावी हलफनामा दायर करने का आरोप

Updated: मंगलवार, 23 मई 2023 (20:01 IST)
Mahua Moitra: लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्य महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ कथित रूप से झूठे चुनावी हलफनामे दायर करने और कर चोरी की शिकायत निर्वाचन आयोग (Election Commission) में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता श्रवण कुमार यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर कृष्णानगर की सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उन्हें मोइत्रा की ओर से की गई 'कुछ अनियमितताओं' का पता चला है। शिकायत में कहा गया है कि मोइत्रा की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे, खासकर प्रपत्र-26 से पता चलता है कि टीएमसी सांसद ने बॉण्ड/ ऋणपत्र/ शेयर तथा म्युचुअल फंड आदि में निवेश के कॉलम में 'शून्य' दर्शाया है। मोइत्रा ने दावा किया है कि उसने शेयर में कोई निवेश नहीं किया है।
 
लेकिन यादव का दावा है कि ऐसा संज्ञान में आया है कि मोइत्रा 'विलरविले फाइनेंशियल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी की शेयरधारक हैं और इनके पास 2010 से कंपनी में 4,900 (49 प्रतिशत) शेयर हैं। शिकायत पर मोइत्रा की प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हुई।
 
यादव ने मोइत्रा पर 2019 में दायर चुनावी हलफनामे में सोशल मीडिया खातों का खुलासा न करने का भी आरोप लगाया है। कथित आयकर चोरी का जिक्र करते हुए शिकायतकर्ता ने दावा किया कि टीएमसी सांसद ने 2019 के आम चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी आय 10 लाख रुपए से कम बताई थी। उन्होंने दावा किया कि घोषित आय लगभग 85,000 रुपए प्रतिमाह है और यह मोइत्रा की जीवनशैली के अनुरूप नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

अगला लेख