kalsarpa dosh calculator
✕

डीजल की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बढ़े पेट्रोल के भी दाम

Updated: रविवार, 26 अगस्त 2018 (15:58 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में डीजल के दाम रविवार को अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। साथ ही पेट्रोल के दाम भी इस साल 29 मई को दर्ज ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुके हैं।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दिल्ली के साथ ही कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर रही।
 
दिल्ली में रविवार को डीजल 14 पैसे महंगा होकर 69.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसका पिछला उच्चतम स्तर गत 29 मई को 69.31 रुपए प्रति लीटर रहा था। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर रिकॉर्ड तोड़ 72.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में इसके दाम 73.01 रुपए प्रति लीटर है। 

दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 77.77 रुपए प्रति लीटर हो गए। मुंबई में यह 85.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई और कोलकाता में यह क्रमश: 80.74 और 80.61 रुपए प्रति लीटर है।   
 
कांग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन : पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर आज पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व मोदी के पोस्टर जलाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवादल के पंजाब प्रधान निर्मल कैड़ा ने कहा कि पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने देश के लोगों को सिर्फ गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख