सम्बंधित जानकारी
- राफेल घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट में जाने को लेकर दुविधा, वहां भी है भ्रष्टाचार : प्रशांत भूषण
- लंदन में राहुल गांधी बोले, मैं अभी पीएम पद की रेस में नहीं
- डोकलाम पर मोदी के मंत्री का राहुल को जवाब, यह 60 के दशक का भारत नहीं
- 2019 में मोदी के सामने कोई वास्तविक चुनौती नहीं : पासवान
- नौसेना को बड़ी सौगात, मिलेंगे 21,000 करोड़ के 111 नए हेलीकॉप्टर
भावुक हुए मुलायम, कहा- अब कोई मेरा सम्मान नहीं करता
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायमसिंह यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अब उनका कोई सम्मान नहीं करता है लेकिन शायद उनके मरने के बाद के बाद लोग ऐसा करें।
मुलायम सिंह ने कहा कि राम मनोहर लोहिया के साथ भी ऐसा ही हुआ था। एक वक्त ऐसा आ गया था जब वो भी कहा करते थे कि इस देश में जिंदा रहते कोई सम्मान नहीं करता है।
उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह पिछले साल सपा में नेतृत्व को लेकर बेटे और भाई के बीच हुए विवाद के बाद से राजनीति से दूरी बना ली थी। इस विवाद के दौरान उन्होंने कहा था कि जो बेटा बाप का सगा नहीं हुआ, वह किसका सगा होगा। फिर भी मेरा आशीर्वाद बेटे के साथ है, लेकिन वह उनके फैसलों से सहमत नहीं हैं।
