dharma sangrah
✕

NEET को लेकर शिक्षामंत्री प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (19:18 IST)
Dharmendra Pradhan targeted Congress regarding NEET : केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-स्नातक मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला छात्रों की हार नहीं बल्कि कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना रवैए और ओछी राजनीति की हार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पर्चा लीक और भ्रष्टाचार की जनक है।
 
प्रधान ने 'एक्स' पर लिखा कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि परीक्षा की शुचिता में कोई व्यवस्थागत उल्लंघन नहीं पाया गया है। कांग्रेस को भारत सरकार पर तो नहीं, पर क्या माननीय उच्चतम न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है? नीट मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला विद्यार्थियों की नहीं कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना रवैए, कुतर्क और ओछी राजनीति की हार है। शिक्षामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से राजस्थान में जब उनकी पार्टी सत्ता में थी तब हुए पेपर लीक को लेकर सवाल किया।
 
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार आने से पूर्व खटा-खट हुए पेपर लीक क्या खरगे जी के संज्ञान में नहीं हैं? अपनी सरकार में हुए पेपर लीक पर खरगे जी ने मुंह में दही क्यों जमा रखी थी। कांग्रेस पेपर लीक और भ्रष्टाचार की जनक है।
ALSO READ: भाजपा का सवाल, क्या NEET मामले में माफी मांगेंगे राहुल गांधी?
प्रधान ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को लगातार तीसरी बार नकारा है। लगातार तीसरी बार हार कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। राजनीतिक रोटियां सेंकने और तेजी से फिसलती हुई अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए कांग्रेस के पास झूठ, आधा सच और अराजकता एकमात्र सहारा है।
 
नीट-यूजी 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को विवादों से भरी इस परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया और कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि इसकी शुचिता के व्यवस्थागत उल्लंघन के कारण यह दूषित हुई है।
ALSO READ: NEET UG 2024 SC Hearing : वकील पर क्यों भड़के CJI डीवाई चंद्रचूड़, बोले- इन्हें बाहर निकालो
यह फैसला राजग सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के लिए राहत की बात है, जो 5 मई को आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण जैसे बड़े पैमाने पर कदाचार के आरोप में सड़कों और संसद में कड़ी आलोचना और विरोध का सामना कर रहे थे।
ALSO READ: NEET परीक्षा दोबारा कराने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार, टॉपर्स को लेकर पूछा यह सवाल
प्रधान ने आरोप लगाया कि खरगे जी, ना तो आपको, ना आपके नेता राहुल गांधी, ना आपकी पार्टी को विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता है। आपको केवल अपने और एक परिवार के भविष्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि तथ्यों और सच के साथ ऐसा खिलवाड़, आपकी बुद्धिमानी पर एक बड़ा सवाल है। भारत की परीक्षा व्यवस्था की छवि को धूमिल करना और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

अगला लेख