sawan somwar

महाराष्ट्र में 2024 के लिए बातचीत के बाद तय होगा सीटों का फॉर्मूला : देवेंद्र फडणवीस

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (23:40 IST)
Devendra Fadnavis' statement regarding Lok Sabha elections : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद तय किया जाएगा। फडणवीस ने कुछ दिन पहले जोर देकर कहा था कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 26 पर चुनाव लड़ेगी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि सहयोगी दलों को सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय करते हुए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस सीट पर किसी पार्टी को पूर्व में जीत हासिल हुई थी उस पर वही पार्टी अपना उम्मीदवार उतारे। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है।
 
आम चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 26 पर भाजपा के लड़ने की उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने बताया, सहयोगियों के साथ चर्चा अभी शुरू होनी बाकी है और विचार-विमर्श के बाद ही फार्मूला तय किया जाएगा। फार्मूले का यह आधार होगा कि जिस सीट पर जिस पार्टी ने जीत हासिल की थी उसे वही सीट दी जानी चाहिए।
 
फडणवीस ने कहा कि सीट बंटवारे का फार्मूला स्थिर नहीं होगा। उन्होंने कहा, हम जरूरत के हिसाब से बदलाव करेंगे और सहयोगी दलों के साथ चर्चा करेंगे। भाजपा और शिवसेना (विभाजन से पहले) ने 2019 चुनाव में महाराष्ट्र की 41 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और क्रमश 23 और 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

UP-Japan Investment Meet 2026 : जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक ताकत से खुलेगा निवेश का नया रास्ता, हजारों नौकरियों की उम्मीद

यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं, भारत की आर्थिक विकास यात्रा के ये 4 स्तंभ बनेंगे आधार: अश्विनी वैष्णव

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

104 हेल्थ हेल्पलाइन : एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

अयोध्या पुलिस का राजस्थान में बड़ा कांड! ₹2.80 लाख की रिश्वत लेते SI समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SSP ने किया सस्पेंड

अगला लेख