Hanuman Chalisa
✕

नोटबंदी एक क्रूर षड्यंत्र, कालेधन को सफेद करने की योजना : राहुल गांधी

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (00:12 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी को क्रूर साजिश करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि यह वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट- बूटधारी मित्रों के 'काले धन को सफेद' करने की योजना थी।
  
राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि नोटबंदी सोच-समझ कर किया गया एक क्रूर षड्यंत्र था। यह घोटाला प्रधानमंत्री के सूट-बूट वाले मित्रों का काला-धन सफेद करने की एक धूर्त स्कीम थी। इस कांड में कुछ भी मासूम नहीं था। इसका कोई भी दूसरा अर्थ निकालना राष्ट्र की समझ का अपमान है।
 
इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार द्वारा दो वर्ष पूर्व की गई नोटबंदी को पूरी तरह सही ठहराते हुए कहा कि इसका उद्देश्य नकदी को औपचारिक अर्थव्यवस्था में लाना तथा नकदी रखने वालों को कर व्यवस्था में शामिल करना था और इसमें सफलता मिली है।
 
इस बीच कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर तंज किया कि मोदीजी,  देशवासियों को अब तक 'अर्थव्यवस्था तहस-नहस दिवस' यानी नोटबंदी की दूसरी बरसी की बधाई नहीं दी? कोई विज्ञापन भी नहीं?"
 
उन्होंने लिखा कि आप भूल गए होंगे लेकिन देशवासियों को याद है। तैयार रहिए, पश्चाताप का समय अब दूर नहीं। जनता नोटबंदी का बदला भाजपा के ख़िलाफ़ वोट की चोट से लेगी। नोटबंदी-आज़ादी के बाद सबसे बड़ा घोटाला है।
 
सूरजेवाला ने आरोप लगाया कि नोटबंदी से कालाधन धारकों की हुई ऐश, रातों-रात 'सफेद' बनाया सारा कैश। न काला धन मिला, न नकली नोट पकड़े गए, न ही आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगी। 120 लोग मारे गए, अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का नुकसान, लाखों नौकरियां गईं। कांग्रेस नेता ने कहा कि वक़्त आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी इस तबाही की ज़िम्मेदारी लें, जिसके कारण आम जनता ने लगातार दर्द सहा। वक़्त आ गया है नोटबंदी की जवाबदेही सुनिश्चित करने का। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख