ramcharitmanas

नोटबंदी में छ: लाख करोड़ रुपए का कालाधन सफेद हुआ : कांग्रेस

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (09:17 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस ने पिछले वर्ष नोटबंदी के दौरान 6 लाख करोड़ रुपए के कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाते हुए कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। 
 
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीपसिंह सुरजेवाला ने नोटबंदी के दौरान कालेधन को सफेद करने को लेकर 11 उदाहरण देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौरान गरीब और साधारण लोग बुरी तरह परेशान हुए।
 
उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के आकड़ों के अनुसार नोटबंदी के पहले सितम्बर में बैंकों में 5 लाख 88 हजार करोड़ रुपए जमा कराए गए थे और तीन लाख करोड़ रुपए का फिक्स डिपोजिट कराया गया था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दिन भाजपा की ओर से कोलकाता के एक बैंक में एक करोड़ रुपए जमा कराए गए थे। इससे पूर्व भाजपा की ओर से ही 3 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे।
 
सुरजेवाला ने कहा कि एक अक्टूबर से 6 नवम्बर के दौरान भाजपा ने बिहार में आठ स्थानों पर और उड़ीसा में 18 स्थानों पर सम्पत्ति की खरीद की थी जिसका जवाब पार्टी को देना चाहिए। इसी प्रकार से अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में नोटबंदी के तीन दिन पहले 500 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैंक के निदेशक हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के पूर्व गाजियाबाद में एक कार से 3 करोड़ रुपए पकड़े गए थे जो भाजपा के उत्तरप्रदेश कार्यालय ले जाए जा रहे थे। इसके अलावा भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं के पास से करोड़ों रुपए पकड़े गए थे। कांग्रेस नेता ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और कहा कि इससे सच्चाई सामने आ जाएगी। (वार्ता)  

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख