dharma sangrah
✕

Delhi Pollution: दिल्ली की air quality में आया थोड़ा सुधार, खराब श्रेणी के करीब पहुंची

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2024 (10:51 IST)
Delhi Pollution: दिल्ली में बुधवार सुबह प्रदूषण (Delhi Pollution) का स्तर थोड़ा कम हुआ और वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी के करीब पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 301 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को सुबह 9 बजे यह 343 था। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही।ALSO READ: Delhi Pollution : दिल्ली में प्रदूषण घटा, 412 से 318 पर पहुंचा AQI
 
एक्यूआई नापने की इकाई : शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।ALSO READ: प्रदूषण में दिल्ली की राह पर मध्यप्रदेश, ग्वालियर में AQI 400 के पार, भोपाल की हवा भी जहरीली
 
एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज नहीं : सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता आंकड़ा दर्ज करने वाले 38 निगरानी केंद्रों में से किसी ने भी एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज नहीं किया। राष्ट्रीय राजधानी के 39 निगरानी केंद्रों में से 17 ने वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया। 'गंभीर' श्रेणी में वर्गीकृत 400 या इससे अधिक एक्यूआई का स्तर स्वस्थ व्यक्तियों और पहले से किसी चिकित्सा समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों दोनों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है।ALSO READ: भारत को प्रदूषण का भारी आर्थिक नुकसान
 
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख