suvichar

भारी बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल, पानी में डूबी कार, उड़ानें प्रभावित

द्वारका, ITO समेत कई इलाकों में सड़कें बनी तालाब, पानी में डूबी कार

Updated: रविवार, 25 मई 2025 (09:25 IST)
Delhi Rain : भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कल रात आए तूफान और भारी बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए। सड़कों पर कई वाहन डूबे नजर आए। ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र ने देर रात 11 बजकर 30 मिनट से सुबह पांच बजकर 30 मिनट के बीच छह घंटे में 81.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और इस दौरान 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से द्वारका, दिल्ली कैंट, आईटीओ, नानकपुरा अंडरपास, धौला कुआं समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इस वजह से आज सुबह घरों से निकले लोगों को जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। दिल्ली कैंट इलाके में भारी बारिश के कारण पानी इतना अधिक भरा हुआ था कि कार पूरी की पूरी डूब गई और बस भी आधी पानी के अंदर डूब गई। 
<

#WATCH | Delhi | A bus and a car are submerged in water in the Delhi Cantt area after heavy rains caused severe waterlogging in several parts of the National Capital pic.twitter.com/QTiB4OThIO

— ANI (@ANI) May 25, 2025 >
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा कि कल रात खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपडेट के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहें।
 
 
विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने तड़के तीन बजकर 59 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से विमान संचालन में अस्थायी बाधाएं पैदा हुई हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन हवाई क्षेत्र में कुछ अवरोध बना हुआ है। उसने सुबह पांच बजकर 54 मिनट पर एक अन्य पोस्ट में बताया कि दिल्ली में आसमान साफ ​​होने के साथ ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है।
 
दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख