• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi police to save a girl from getting kidnapped
Written By
Last Updated :दिल्ली , शनिवार, 28 मई 2016 (13:09 IST)

...तो हो जाता एक और निर्भया कांड

...तो हो जाता एक और निर्भया कांड - delhi police to save a girl from getting kidnapped
-कीर्ति राजेश चौरसिया
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात पुलिस की तत्परता के चलते 'निर्भया' जैसी वारदात होने से बच गई। कारसवार युवकों ने लड़की को किडनैप किया था लेकिन लड़की के दोस्त की चालाकी के चलते पुलिस ने कारसवारों को दबोच लिया और लड़की को उनके कब्जे से मुक्त कराया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल बुराड़ी में शुक्रवार रात एक लड़की और उसके दोस्त ने एक कार से लिफ्ट ली थी। इस कार में पहले से तीन लोग मौजूद थे। उन लड़कों ने थोड़ी दूर चलकर लड़की के साथ वाले लड़के को मारपीट कर चंदगीराम अखाड़े के पास उतार दिया और उसके पैसे भी छीन लिए।

लड़के ने पास खड़ी पुलिस पीसीआर को सारी बात बताई और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लड़की निशानदेही पर सेंट्रो कार का करीब 6 किलोमीटर तक पीछा किया और लड़की को छुड़ा लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
 
दरअसल, बुराड़ी इलाके में करीब शाम 7 बजे लिफ्ट देने के बहाने 19 साल की एक लड़की और उसके साथी को कुछ लोगों ने कार में बिठा लिया। उसके बाद लड़के के साथ मारपीट और लूटपाट की गई और उसे बीच रास्ते में फेंककर बदमाश लड़की को लेकर फरार हो गए।
लड़की के दोस्त ने पास में मौजूद पीसीआर वैन को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब छह किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने शाहदरा फ्लाईओवर के पास कारसवारों को दबोच लिया और लड़की को मुक्त कराया।
 
दिसंबर 2012 में इसी तरह निर्भया कांड हुआ था। पुलिस की सलाह है कि अनजान लोगों से दिल्ली में रात में लिफ्ट न लें।