शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: सब इंस्पेक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को गोली मारने का आरोप, फरार दरोगा को तलाश रही पुलिस
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (08:33 IST)

दिल्ली: सब इंस्पेक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को गोली मारने का आरोप, फरार दरोगा को तलाश रही पुलिस

Sub Inspector | दिल्ली: सब इंस्पेक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को गोली मारने का आरोप, फरार दरोगा को तलाश रही पुलिस
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर घायल अवस्था में पड़ी महिला ने अपने एक मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान संदीप दहिया (36) के रूप में हुई, जो लाहौरी गेट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। उन्होंने कहा कि शाहबाद डेरी पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयवीर ने जीटी करनाल रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजरने के दौरान घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा।
 
पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि जयवीर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला ने रास्ते में उन्हें बताया कि दहिया ने गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पिछले 1 साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। शर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कृषि बिलः क्यों नहीं कराया मत विभाजन? राज्यसभा के उपसभापति ने बताया यह कारण