ramcharitmanas
✕

पहाड़ों पर भारी बारिश, हथनीकुंड से छोड़ा पानी, अलर्ट पर दिल्ली

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (07:57 IST)
नई दिल्ली। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू सकता है। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी आज तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि यमुना में गुरुवार को जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है।
शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है।

मौसम विभाग ने भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में बारिश की वजह से गुरुवार को सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक की वजह से ऑफिस वालों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में घुटनों से ज्यादा पानी भर गया। गाजियाबाद में इतना पानी भर गया कि कई गाड़ियां डूब गई।
 
गाजियाबाद में सड़क धंसी : भारी बारिश के चलते गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी की वार्तालोक सोसाइटी के पास की एक सड़क धंस गई। हालांकि किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर सामने नहीं आई है। एक अन्य घटना में जिले की शहीद नगर कॉलोनी में एक जर्जर मकान की छत गिर जाने से एक लड़की की मौत हो गई। एहतियाती तौर पर सड़क के आस - पास की दो सोसाइटियों के 80 मकान मालिकों को घर खाली करने को कहा गया। 
 
गाजियाबाद में आज स्कूल बंद : भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दे दिए हैं। मौसम विभाग के अनुमान को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट रितु महेश्वरी ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख