dharma sangrah
✕

169 दिन बाद बहाल हुईं दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, 3 चरणों में होगा परिचालन

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (10:21 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण 5 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को 'येलो लाइन' पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं।  'येलो लाइन' दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
ALSO READ: Unlock-4: देशभर में 5 महीने बाद आज से दोबारा दौड़ेगी मेट्रो, बदल जाएगा यात्रा का तरीका, इन बातों का रखना होगा ध्यान
गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा था कि वह 7 से 12 सितंबर के बीच 3 चरणों में सेवाएं बहाल करेगा।
 
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत 'येलो लाइन' या 'लाइन 2' और 'रैपिड मेट्रो' की सेवाएं कुछ सीमित घंटों के लिए बहाल की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त 4 घंटे 7 से 11 बजे तक और शाम को 4 घंटे 4 से 8 बजे तक चलेगी। कोविड-19 महामारी के कारण एनसीआर में मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थीं। डीएमआरसी ने लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख