Daily Horoscope
✕

‘मेरा चुनाव भोपाल का सौभाग्य था’,सांसद साध्वी प्रज्ञा का बड़बोला बयान,बिना नाम लिए दिग्विजय पर कसा तंज

जब सियार की मौत आती है तो शहर की तरफ भागता है : सांसद

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (08:52 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बार‌‌ फिर बड़बोला बयान दिया है। रविवार को भोपाल में अपने आवास‌‌ पर हिंदू संगठन ‌के सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उनका चुनाव भोपाल का सौभाग्य था और भोपाल के लोग सौभाग्यशाली थे जिन्होंने धर्म के लिए वोट किया। 
 
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिदंद्धी रहे दिग्विजय सिंह का‌ बिना नाम लिए कहा कि “भोपाल में हमें क्यों लाया‌ गया, यह भी आपको ज्ञात होगा। ऐसा कहा जाता है कि जब सियार की मौत आती है तो शहर की तरफ भागता है। यहां अधर्म आकर टिकने का प्रयास किया,15 माह तक यहां कुशासन था। पूरे कुशासन ने जोर लगा दिया लेकिन भोपाल की जनता ने, हमारे हिंदुओं ने ऐसी मार मारी कि पानी भी नहीं मांग पाए।  ऐसे दुरनीति पर चलने वाले लोगों की जब राजनीति खत्म कर दो तो वह अपने आप समाप्त हो जाते है। आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए दर-दर जा रहे हैं लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिल रहा है चारों और दुश्मनों ने घेर रखा है”। 
 
इसके आगे भाजपा सांसद ने कहा कि ‘भोपाल का सौभाग्य था जब मेरा चुनाव हो रहा था,लोकसभा चुनाव में पूरे देश का केंद्र भोपाल बना हुआ था और आप सौभाग्यशाली थे कि आपने धर्म के लिए वोट किया। 
 
गौरतलब है कि भाजपा के टिकट पर भोपाल से सांसद बनी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराया था। चुनाव में साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई को बताया था।
 
कोरोनाकाल में सरकार की तरफ से दुर्गा उत्सव बनाने और दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने की छूट देने के बाद रविवार को संस्कृति बचाओ मंच की अगुवाई में दुर्गा पंडाल समितियों और मूर्तिकार सांसद साध्वी प्रज्ञा का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे थे। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख