Hanuman Chalisa

कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली MCD में आज महापौर चुनाव, आप का भाजपा से सवाल

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (11:29 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में महापौर के चुनाव के मद्देनजर नगरपालिका भवन और सिविक सेंटर परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद होन वाले महापौर चुनाव में आज आम आदमी पार्टी की शैली ऑबेराय का मुकाबला भाजपा की रेखा गुप्ता से होगा।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को सदन की पहली बैठक के दौरान नगरपालिका भवन में की गई तैनाती की तुलना में इस बार महिला सदस्यों तथा मार्शल सहित बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा, सदन के अंदर Paramilitary Force को घुसाया जा रहा है, जिनके हाथों में डंडे हैं
क्या BJP डरा-धमका कर ज़बरदस्ती MCD पर कब्ज़ा करना चाहती है?
महापौर और उपमहापौर का चुनाव नगर निगम चुनाव के बाद निर्वाचित 250 सदस्यों की छह जनवरी को हुई पहली बैठक में किया जाना था, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यों के बीच टकराव होने और उनके हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी जिस कारण महापौर तथा उपमहापौर का चुनाव नहीं हो सका था।
 
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने बताया कि पिछली बैठक में ‘आप’ के घोर विरोध के बावजूद उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त ‘एल्डरमैन’ पहले शपथ लेंगे।
 
महापौर के चुनाव के बाद पूरी दिल्ली का 10 साल बाद एक महापौर होगा। सुरक्षा उपायों के तहत सदन के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। आप की सदस्य आतिशी समेत कई पार्षद और दिल्ली के विधायक मतदान करने सदन पहुंच चुके हैं।
 
दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे और मतगणना 7 दिसंबर को हुई थी। ‘आप’ ने 134 वार्ड जीतकर एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया था। भाजपा ने एमसीडी के 250 सदस्यीय सदन में 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने 9 वार्ड में जीत दर्ज की।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

अगला लेख