Daily Horoscope
✕

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को आया ईमेल, मचा हड़कंप

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2026 (13:22 IST)
Bomb threat Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक ईमेल आया है, जिसमें विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं ईमेल से मिली धमकी में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम का भी उल्लेख किया गया है। ईमेल पर मिली इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इस धमकीभरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं और विधानसभा परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सख्‍त कर दी गई है।
ALSO READ: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई का खौफ: कारोबारी संजय जैन को मौत की धमकी— 15 करोड़ दो नहीं तो अंजाम के लिए रहो तैयार

धमकीभरे ईमेल में किनका है उल्‍लेख?

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक ईमेल आया है, जिसमें विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकीभरे ईमेल की गंभीरता इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसमें देश और दिल्ली के कई शीर्ष नेताओं के नामों का उल्लेख किया गया है। ईमेल के जरिए मिली धमकी में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम का भी उल्लेख किया गया है। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। 
ALSO READ: गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, विधायकों को सुरक्षित बाहर निकाला, पुलिस का बड़ा खुलासा

सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर

इस धमकीभरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं और विधानसभा परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सख्‍त कर दी गई है। खबरों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा से जुड़े आधिकारिक तंत्र को अलग-अलग समय पर दो धमकी भरे ईमेल मिले। पहला ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया, जबकि दूसरा सुबह 7:49 बजे सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की निजी ईमेल आईडी पर भेजा गया।
ALSO READ: देशभर में बम की झूठी धमकी देने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

बजट सत्र का बढ़ाया समय

बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पूरे विधानसभा की सुरक्षा चेक कराई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई बम नहीं मिला है। बजट सत्र से ठीक पहले आई धमकी ने पूरे प्रशासन को चौकस कर दिया। विधानसभा में बजट पेश करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन धमकी के कारण कार्यवाही में देरी हुई। स्पीकर कार्यालय ने सत्र का समय आधे घंटे बढ़ा दिया, ताकि सुरक्षा जांच पूरी हो सके और सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ALSO READ: दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप: तीन बैंक और 6 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट पर

धमकी के बाद प्रशासन ने किया यह दावा

प्रशासन का दावा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और किसी भी प्रकार की धमकी से डरा नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर यूनिट ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख