Hanuman Chalisa
✕

Coaching Centre Incident : छात्रों का विरोध प्रदर्शन 5वें दिन भी जारी, बेहतर सुरक्षा की मांग, MCD अधिकारियों ने किया दौरा

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (18:13 IST)
Delhi Coaching Center Incident Case : दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के विरोध में सिविल सेवा परीक्षा की तैयार कर रहे अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। एक दिन पहले भारी बारिश के कारण इस इलाके में फिर से जलभराव हो गया था। दिल्ली पुलिस और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों की चिंताओं को दूर करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विरोध स्थल का दौरा किया।
 
विरोध प्रदर्शन की भावी रणनीति तय करेगी 15 सदस्यीय टीम : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे गौतम ने कहा, हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। बुधवार को हुई बारिश ने सभी को दिखा दिया कि इस क्षेत्र में ऐसी परिस्थितियों में हमें किस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। गौतम बुधवार को प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा गठित 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा भी हैं, जो विरोध प्रदर्शन की भावी रणनीति तय करेगी और संबंधित अधिकारियों से संवाद करेगी।
ALSO READ: 3 मिनट में कैसे बेसमेंट में घुस गया 12 फुट पानी, कितने सुरक्षित हैं दिल्ली में कोचिंग सेंटर्स?
दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों की चिंताओं को दूर करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विरोध स्थल का दौरा किया। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे राहगीरों को जलभराव वाली गलियों से गुजरते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित होते हुए देखा गया।
ALSO READ: आतिशी का बड़ा ऐलान, कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए नया कानून
एमसीडी की कड़ी आलोचना की जा रही : इस इलाके में पिछले हफ्ते एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए। इस इलाके में कई कोचिंग सेंटर स्थित हैं। इस घटना के लिए एमसीडी की कड़ी आलोचना की जा रही है, जिससे भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
 
कोचिंग सेंटर में बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग : सत्ताइस जुलाई को हुई इस घटना के बाद से ही छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कोचिंग सेंटर में बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। बारिश के बाद राजेंद्र नगर से आप विधायक दुर्गेश पाठक इलाके में पहुंचे। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में पाठक को कुछ छात्रों के साथ घुटने तक पानी में चलते हुए देखा गया।
ALSO READ: हाईकोर्ट पहुंचा कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत का मामला, कब होगी सुनवाई?
ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई की शाम को राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट के अंदर बारिश का पानी घुसने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन नामक तीन छात्रों की मौत हो गई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख