Daily Horoscope
✕

धमाके से दहला दिल्ली का प्रशांत विहार, धमाके वाली जगह बिखरा हुआ था सफेद पाउडर

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (14:04 IST)
Delhi blast news : दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके से प्रशांत विहार में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस, एनएसजी समेत कई जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह जांच एजेंसियों को सफेद पाउडर मिला है। इसकी जांच की जा रही है।  धमाके पर गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। ALSO READ: दिल्ली के रोहिणी में जोरदार धमाका, स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त, फूटा कार का कांच
 
अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-14 में सी.आर.पी.एफ स्कूल के पास सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर धमाका हुआ था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की एक फोरेंसिक टीम विस्फोट होने के कारण का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड ने भी मौके का मुआयना किया। कुछ ही देर बाद एनएसजी की टीम भी विस्फोट स्थल पर पहुंची और पूरे स्पॉट अपने कब्जे में ले लिया।
 
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसे सुबह 7.47 बजे एक जोरदार धमाका होने की सूचना मिली थी। उसने बताया कि धमाका होने से स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और वहां दुर्गंध आ रही थी। प्रशांत विहार के थाना प्रभारी और अन्य कर्मी मौके मौजूद हैं। पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 
अपराध शाखा की टीम, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। ALSO READ: दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, हड़कंप
 
विस्फोट की घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले में दीवाली से पहले किसी आतंकी साजिश ने इनकार नहीं किया जा सकता।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

अगला लेख