biodatamaker
✕

Delhi Assembly Elections 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को होगा मतदान

Updated: मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (19:21 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयुक्त ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।


मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 2689 स्थानों पर वोटिंग होगी, जिनके लिए 13 हजार 757 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

अरोड़ा ने बताया कि तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा और 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि दिल्ली 1 करोड़ 56 लाख वोटर हैं। चुनाव खर्च को लेकर सख्त नियमों का पालन कराया जाएगा। चुनाव कार्य के लिए 90 हजार कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा को 3 सीटें ही मिल पाई थीं। कांग्रेस तो अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख