Hanuman Chalisa

चौथे दिन भी दिल्ली की हवा जहरीली, 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक रेड जोन में

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (07:43 IST)
Delhi Pollution news : दिल्ली वासियों को लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी खराब वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा और राष्ट्रीय राजधानी में 13 निगरानी केंद्रों पर संकेतक रेड जोन में रहे।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 13 (वायु गुणवत्ता) निगरानी केंद्रों -- अशोक विहार, द्वारका सेक्टर 8, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, बुराड़ी, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला फेज 2, शादीपुर और विवेक विहार -- में रीडिंग 300 से ऊपर दर्ज की गई। समग्र वायु गुणवत्ता लगातार चौथे दिन भी खराब श्रेणी में रही तथा शाम 4 बजे 24 घंटे की औसत रीडिंग 285 दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने पहले ही ग्रेप 1 की पाबंदियां लागू कर दी गई है। शहर में पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध है। 
 
गुरुवार को सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत और 55 प्रतिशत के बीच रही, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान किया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक को ‘खराब’, 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
photo source : file photo 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख