Daily Horoscope
✕

वायू प्रदूषण ने फिर बढ़ाई दिल्ली की परेशानी

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (07:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले दिन की तुलना में आसमान साफ रहने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से घटकर 'खराब' के स्तर पर पहुंच गया।
 
हवा के कारण गुरुवार को आकाश की धुंध साफ हो गई थी, जिससे राजधानी दिल्ली के वासियों को थोड़ी राहत महसूस हुई थी। इस दिन राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ स्तर का 194 दर्ज किया गया था। हालांकि दिल्ली में शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 के पैमाने पर 217 रहा, जो ‘खराब’ के रूप में वर्गीकृत है।
 
उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। राजधानी में विषाक्त स्मॉग से आम जनजीवन और यहां तक कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत-श्रीलंका का क्रिकेट टेस्ट मैच भी बाधित रहा। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख