kalsarpa dosh calculator
✕

भाजपा ने सरदार जैसे नेताओं को बनाया उत्पाद : राहुल गांधी

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (07:35 IST)
आणंद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं को उत्पाद में तब्दील कर दिया है।
 
राहुल ने कहा कि आपने (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी) ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे। उन्होंने यहां एक सभा में कहा कि यह एक तथ्य है कि वह (सरदार पटेल) कांग्रेस के नेता थे। यदि हम सरदार पटेल को समझने के लिए गहरे तक जाएं तो हम पाएंगे कि वह गुजरात के हृदय में रची बसी एक आवाज हैं।
 
राहुल ने कहा कि सरदार पटेल न तो नरेंद्र मोदी से संबंधित हैं और न ही राहुल गांधी या सोलंकी से, न ही गुजरात या भारत से, वह पूरी दुनिया से संबंधित हैं।
 
उन्होंने घोषणापत्र को लेकर भी भाजपा की आलोचना की और कहा कि यह गुजरात के लोगों से विमर्श किए बिना वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यालय में जल्दबाजी में तैयार किया गया। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

अगला लेख