मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Defense Minister Rajnath reviewed military preparedness in East Ladakh
Written By
Last Modified: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (21:42 IST)

चीन से तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ ने पूर्वी लद्दाख में की सैन्य तैयारियों की समीक्षा

चीन से तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ ने पूर्वी लद्दाख में की सैन्य तैयारियों की समीक्षा - Defense Minister Rajnath reviewed military preparedness in East Ladakh
नई दिल्ली। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में पिछले 5 महीने से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच दार्जीलिंग और सिक्किम के 2 दिन के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी सेक्टर में स्थिति और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की है। रक्षामंत्री आज दिन में पूर्वी सेक्टर में 33वीं कोर के मुख्यालय सुकना पहुंचे थे।

रक्षामंत्री के कार्यालय ने आज ट्वीट कर कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी सेक्टर में सुकना स्थित 33वीं कोर के मुख्यालय में स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। सिंह पूर्वी सेक्टर में अग्रिम मोर्चों का दौरा करेंगे और जवानों के साथ बातचीत करेंगे।

रक्षामंत्री इस बार जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। वह सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किए गए ढांचागत प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर करीब पिछले 5 महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है और कई जगहों पर दोनों देशों के सैनिक कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
महबूबा ने किया तिरंगे का अपमान, अनुच्छेद 370 दोबारा नहीं होगा बहाल : कानून मंत्री