Daily Horoscope
✕

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय, यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 (21:54 IST)
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर एक्सप्रेस ट्रेनों ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
 
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि गाड़ी संख्या 15114 छपरा कचहरी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को छपरा कचहरी से शयनयान श्रेणी का 1 कोच तथा गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ जं.-पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस में 29 एवं 30 अक्टूबर को लखनऊ जं. से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, कुर्सीयान एवं वातानुकूलित कुर्सी यान श्रेणी का 1-1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
ALSO READ: ट्रेन टिकट घोटाले का खुलासा : फर्जी नामों पर बुक करते थे e-ticket, रेलवे ने ‍किए ब्लॉक
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12529 पाटिलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में 29 एवं 30 अक्टूबर को पाटिलीपुत्र से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, कुर्सीयान एवं वातानुकूलित कुर्सी यान श्रेणी का 1-1 अतिरिक्त कोच तथा 15013 लखनऊ जं.-चंडीगढ़-एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर को लखनऊ जं. से शयनयान श्रेणी का 1 अतिरिक्त कोच भी लगाया जाएगा।
ALSO READ: निजीकरण के चलते रेलवे में भर्तियों में कमी की अफवाह, नाराज छात्रों ने कई जगह रोकी ट्रेन
प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 15014 चंडीगढ़-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में 29 एवं 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को चंडीगढ़ से, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 29 अक्टूबर को गोरखपुर से, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर को पनवेल से शयनयान श्रेणी का 1-1 अतिरिक्त कोच तथा गाड़ी संख्या 12538 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर को मंडुवाडीह से एवं 12537 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1-1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
 
उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में 30 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में छपरा से, 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में, 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस में लखनऊ जं. से शयनयान श्रेणी का 1-1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख