dharma sangrah
✕

महंगी पड़ी राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कर्मियों से बहस, कांस्टेबल को हटाया

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (09:25 IST)
अमेठी (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना में एक अतिथि गृह में वीआईपी सुरक्षा में तैनात उत्तरप्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कर्मियों से बहस करने के बाद वहां से हटा दिया गया।


राहुल गांधी दो दिनों के अमेठी दौरे पर हैं और रात में उनका इसी अतिथि गृह में रुकने का कार्यक्रम था। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि वीआईपी की सुरक्षा में सादी वर्दी में तैनात एसपीजी कर्मियों को पुलिस कांस्टेबल द्वारा गलतफहमी में रोके जाने के कारण ऐसा हुआ।

एसपी ने बताया कि एसपीजी जवानों के कांस्टेबल के नशे में होने के आरोपों के बाद कांस्टेबल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि कांस्टेबल नशे में नहीं था। एसपी ने कहा कि उसकी जगह दूसरे कांस्टेबल को तैनात किया गया है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख