शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dead body of a person found in refrigerator in Delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 जुलाई 2022 (09:34 IST)

दिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जुटी जांच में - Dead body of a person found in refrigerator in Delhi
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फ्रिज के भीतर पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसके रिश्तेदार फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। जब वह महिला गौतमपुरी पहुंची तो उन्होंने वहां फ्रिज में अपने रिश्तेदार का शव पाया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जाकिर नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
भारत में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1.50 लाख पार, 3 दिन से आ रहे हैं 21000 से ज्यादा मामले