biodatamaker
✕

DDA ने फ्लैटों की संख्या घटाई, सिर्फ 8,438 फ्लैटों के लिए निकाला गया ड्रॉ

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (21:28 IST)
नई दिल्ली। DDA आवास योजना 2019 के तहत मंगलवार को विकास सदन में विभिन्न श्रेणियों के सिर्फ 8,438 फ्लैटों के लिए ही ड्रॉ निकाला गया। डीडीए को लगभग 18,000 प्रस्तावित फ्लैटों का ड्रॉ निकालना था, लेकिन उसने सिर्फ 10,294 फ्लैटों के लिए ही ड्रॉ रखा। विभिन्न श्रेणियों के इन 8,438 फ्लैटों के लिए 45,012 आवदेन मिले थे।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 17,921 फ्लैटों के लिए ड्रॉ निकाला जाना था, जिन्हें घटाकर 10,294 कर दिया गया क्योंकि नरेला में बने फ्लैटों, विशेषकर ईडबल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों के लिए बहुत कम लोगों ने आवेदन किया था। 
 
इससे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कहा था कि योजना के तहत दिल्ली के वसंत कुंज और नरेला औद्योगिक इलाकों में करीब 18,000 नव-निर्मित फ्लैटों की बिक्री होनी है, जिसके लिये डीडीए को लगभग 50,000 आवेदन मिले हैं।
 
डीडीए की आवास योजना 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसमें चार श्रेणियों के फ्लैटों की बिक्री होनी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी, जिसे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया था।
 
अधिकारी ने कहा कि 45,012 अंतिम आवेदकों में से 36,409 सामान्य वर्ग, 5,021 अनुसूचित जाति और 2,025 अनुसूचित जनजाति और 97 युद्ध विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगों को भूतल पर बने फ्लैटों के आवंटन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

CJP के 3 नेता रिहा, 1 साल तक शांति बनाए रखने की शर्त, कोर्ट की शर्तें क्या हैं 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा खुलासा

लद्दाख आंदोलन : 15 अक्टूबर की वार्ता से निकलेगा समाधान या बढ़ेगी बेचैनी? राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची पर नजरें

अगला लेख