suvichar
✕

देश में अनचाही बेटियों की तादाद दो करोड़

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (14:11 IST)
नई दिल्ली। बेटा होने की चाहत में पैदा होने वाली अनचाही बेटियों की संख्या देश में दो करोड़ से भी ज्यादा तथा कोख में ही मार डालने के कारण गायब बच्चियों की तादाद करीब छह करोड़ है।
 
देश में बेटियों के मुकाबले बेटों की बढ़ती चाहत को दर्शाने वाले ये आंकड़े संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में सामने आए हैं। अनचाही लड़कियों पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार देश की कुल आबादी में 0 से 25 आयु वर्ग की अनचाही लड़कियों की संख्या दो करोड 10 लाख है।
 
अंतिम बच्चे के यौन अनुपात का विश्लेषण करने के बाद यह पता लगा है कि माता-पिता की चाहत तो बेटे की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बेटे के इंतजार में वे इन बच्चियों को जन्मते रहे।
 
जन्म लेने से पहले ही कोख में मार डालने तथा जानबूझकर उपेक्षा की शिकार होने के कारण गायब बच्चियों की संख्या 1990 में चार करोड़ थी जो 2014 में बढ़कर छह करोड़ तीस लाख हो गई और हर वर्ष ऐसी 20 लाख बच्चियां गायब हो रही हैं।
 
लड़कियों के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई तमाम योजनाओं के बावजूद हर सौ जन्म पर लड़कियों के प्रतिशत में मामूली सुधार हुआ है। लड़कों के मुकाबले इन लड़कियों का प्रतिशत 2005-06 के 39.5 के मुकाबले 2015-16 में 39 पर आया है।
 
देश के सबसे समृद्ध राज्य पंजाब और हरियाणा में लड़कियों के मुकाबले लड़कों की चाहत सबसे ज्यादा है जबकि केरल और मेघालय में लड़कियों की स्थिति सबसे अच्छी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि समाज को बेटों की अत्यधिक चाहत की मानसिकता पर सामूहिक रूप से आत्मचिंतन करने की जरूरत है।
 
महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के दावों के बीच कामकाजी महिलाओं की संख्या में भी काफी कमी दर्ज होना चौंकाने वाली बात है। वर्ष 2004-05 में रोजगार में लगी महिलाओं का प्रतिशत 36 था जो 2015-16 में कम होकर 24 प्रतिशत रह गया। पति के मुकाबले ज्यादा कमाने वाली महिलाओं का प्रतिशत दोगुना होकर 21 से 42 पर पहुंच गया। गर्भनिरोधक पर फैसला लेने में महिलाओं की भागीदारी 93 प्रतिशत से कम होकर 91 प्रतिशत पर आ गई। (वार्ता)
 

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख