Hanuman Chalisa

कौन हैं आरएसएस के नए संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले?

शनिवार, 20 मार्च 2021 (14:16 IST)
आरएसएस में करीब 12 साल बाद बड़ा परिवर्तन हुआ है। आरएसएस के संघ सरकार्यवाह (महासचिव) के पद पर दत्तात्रेय होसबोले को चुना गया है। वह पिछले 12 साल से लगातार इस पद पर काम कर रहे सुरेश भैयाजी जोशी की जगह लेंगे।

आइए जानते हैं कौन हैं दत्‍तात्रेय होसबोले और क्‍या रहा है उनका अब तक का सफर।

1 दिसंबर, 1955 में जन्में होसबोले अभी 66 साल के हैं। दत्तात्रेय कर्नाटक के शिमोगा जिले से हैं। वे 1968 में 13 साल की उम्र में संघ के स्वयंसेवक बने और 1972 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। कहा जाता है कि वे 1975-77 के जेपी आन्दोलन में भी सक्रिय थे और करीब दो साल तक ‘मीसा’ के तहत जेल में रहे।

होसबोले ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी से अंग्रेसी से स्नातकोत्तर किया। दत्तात्रेय होसबले एबीवीपी कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे। इसके बाद एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री रहे। करीब 2 दशकों तक एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। इसके बाद करीब 2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाए गए। साल 2009 से सह सर कार्यवाह थे। दत्तात्रेय होसबोले कई भाषाओं के जानकार हैं।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में हर 3 साल में चुनाव आयोजित कर जिला संघचालक, विभाग संघचालक, प्रांत संघचालक, क्षेत्र संघचालक के साथ साथ सरकार्यवाह का चुनाव होता है। यही चुने हुए लोग अपनी टीम की घोषणा करते हैं, जो अगले तीन साल तक काम करते हैं।

हालांकि इस दौरान कुछ पदों पर बदलाव होता रहता है। क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारकों के दायित्व में बदलाव भी प्रतिनिधि सभा की बैठक में होती है। संघ में प्रतिनिधि सभा निर्णय लेने वाला विभाग है।

कैसे होता है चुनाव?
आरएसएस में सरसंघचालक के बाद सरकार्यवाह का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। विश्व के सबसे बड़े संगठन के दूसरे प्रमुख पद के लिए जब चुनाव होता है, तो यह बहुत ही साधारण होता है। इस चुनाव की प्रक्रिया में पूरी केंद्रीय कार्यकारिणी, क्षेत्र व प्रांत के संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक और संघ की प्रतिज्ञा किए हुए सक्रिय स्वयंसेवकों की ओर से चुने गए प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

साहित्‍य, संगीत और अध्‍यात्‍म की नगरी देवास क्‍या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?

Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपालदास ने लिखा पत्र, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

अगला लेख