ramcharitmanas

दाती महाराज बोले, आश्रम से जुड़े तीन लोगों ने बलात्कार के मामले में मुझे फंसाया

Updated: रविवार, 24 जून 2018 (07:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और राजस्थान के अपने आश्रमों में एक शिष्या के साथ बलात्कार के आरोपी दाती महाराज ने तीन लोगों पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने तीनों को समन जारी किया है। 
 
दाती ने दावा किया कि आश्रम से जुड़े तीन लोगों ने उन्हें मामले में फंसाया है। अपराध शाखा ने सोमवार को इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है जबकि दाती महाराज को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस दाती महाराज का पुरुषत्व जांच भी करा सकती है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर के संस्थापक संत दाती महाराज के खिलाफ उनकी एक महिला शिष्य की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 11जून को यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
 
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो वर्ष पूर्व दाती महाराज ने मंदिर के भीतर ही उसके साथ बलात्कार किया और किसी को इस बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी। (भाषा) 

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख