sundarkand
✕

डेटा, गोपनीयता को लेकर चिंतित हैं भारतीय निवेशक

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (21:20 IST)
मुंबई। एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार देश में खुदरा निवेशकों का वित्तीय सेवा उद्योग में पूरा भरोसा है लेकिन वे डेटा या गोपनीयता भंग होने को लेकर चिंतित हैं। इसके अनुसार लगभग 41 प्रतिशत भारतीय निवेशकों का कहना है कि वे अपनी मौजूदा निवेश फर्म को बदलने पर विचार करेंगे।
 
 
यह सर्वे सीएफए इंस्टीट्यूट ने किया है, जो कि निवेश पेशेवरों का एक वैश्विक संगठन है। इसके अनुसार 71 प्रतिशत भारतीय निवेशकों ने वित्तीय सेवा उद्योग में भरोसा जताया है जबकि वैश्विक स्तर पर केवल 44 प्रतिशत निवेशकों ने यह भरोसा दिखाया। इसके अनुसार लगभग 92 प्रतिशत घरेलू निवेशक अब भी प्रणाली व पूंजी बाजारों में भरोसा रखते हैं और उन्हें विश्वास है कि उनके पास मुनाफा कमाने का उचित अवसर है।
 
सीएफए इंस्टीट्यूट ने यह अध्ययन ग्रीनविच एसोसिएट्स के साथ किया है और यह भारत, चीन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात व अमेरिका सहित कई देशों के 3,127 खुदरा निवेशकों तथा 829 संस्थागत निवेशकों की राय पर आधारित है। इसके अनुसार यह सर्वे भारतीय निवेशकों की बढ़ती चिंता को दिखाता है कि डेटा या गोपनीयता संबंधी चिंताओं के चलते वे निवेशक फर्मों को बदलने पर विचार करेंगे या पहले ही ऐसी पहल कर चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख