biodatamaker
✕

सपना चौधरी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 'धमाल' मचाने को तैयार

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (11:14 IST)
हरियाणवी डांसर के रूप में मशहूर सपना चौधरी अब राजनीति के मंच पर भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सपना भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकती हैं और चुनाव मैदान में भी उतर सकती हैं। इसके संकेत खुद सपना ने दिए हैं। सपना की लोकप्रियता अब हरियाणा तक ही सीमित नहीं है। उत्तर भारत में जहां-जहां उनके कार्यक्रम होते हैं, उनमें काफी भीड़ उमड़ती है। उनका कोई भी कार्यक्रम बिना हंगामे के पूरा नहीं होता।
यूं तो लोकसभा चुनाव के समय से ही सपना के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थीं, लेकिन जुलाई में उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। हालांकि इससे पहले उनके कांग्रेस में भी शामिल होने की खबरें सामने आई थीं।
सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में जब उनसे कांग्रेस में शामिल होने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं कभी भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए नहीं गई। मैं सिर्फ प्रियंका गांधी से मिलने गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपने ही बारे में सोचती है।
उन्होंने कहा कि वे काफी सोच-विचार के बाद ही भाजपा में शामिल हुई हैं। सपना ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी पसंद हैं क्योंकि उन्होंने देश की बेटियों के लिए काफी काम किया है। मोदी सरकार ने देशभर में शौचालय बनवाए और गांवों में शौचालय के महत्व को मैं अच्छी तरह समझती हूं। क्योंकि मैं स्वयं ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती हूं।
लड़ सकती हैं चुनाव : चुनाव लड़ने के सवाल पर सपना ने सीधे-सीधे तो हां नहीं किया, लेकिन इंकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कहेगी तो प्रचार भी करेंगी और मौका मिला तो चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इतना ही नहीं यदि पार्टी घर बैठने के लिए कहेगी तो वह घर भी बैठ जाएंगी।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख