sundarkand
✕

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (13:11 IST)
मुंबई। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स में 222 तो वहीं निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी ओर कल यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था।

आज सुबह शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 221.88 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के बाद 38875.26 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी 67 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के बाद 11521.20 के स्‍तर पर देखा गया। जबकि रुपया आज डॉलर के मुकाबले 71.07 के स्तर पर खुला।

सेंसेक्स के 25 और निफ्टी के35 शेयरों में नुकसान देखा गया। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का ज्यादा दबाव है। एसबीआई का शेयर 4 प्रतिशत लुढ़क गया। कोटक महिंद्रा बैंक में 2 प्रतिशत गिरावट देखी गई। एचडीएफसी बैंक में 1.7 प्रतिशत नुकसान दर्ज किया गया, जबकि एक्सिस बैंक 1.6 प्रतिशत नीचे आ गया।

गौरतलब है कि कल यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 172.22 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 39262.25 पर तो वहीं निफ्टी 39.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 11639.60 के स्तर पर खुला था, जबकि बाद में शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख