dharma sangrah
✕

एससी-एसटी एक्ट को लेकर दलित संगठन का भारत बंद, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में हाईअलर्ट

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (09:52 IST)
फाइल फोटो

लोकसभा में सरकार की ओर से एससी-एसटी अत्याचार निवारण संशोधन अधिनियम बिल पेश करने के बावजूद कई दलित संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है, लेकिन ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा के साथ ही कुछ अन्य दलों ने खुद को इस बंद से अलग कर लिया है।

खबरों के मुता‍बिक, एससी-एसटी अत्याचार निवारण संशोधन अधिनियम बिल लोकसभा में पेश होने के बाद भी दलित संगठन ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से रेलवे, हवाई अड्डों, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बंद को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस भी हाईअलर्ट पर है।

कई जिलों में प्रशासन ने धारा-144 लगा दी है। पिछली बार दलित संगठनों के भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड सहित कुछ इलाकों में भारी हिंसा हुई थी। दलित समुदाय केंद्र सरकार पर अपनी मांगों के लिए दबाव डाल रहा है और अपना संदेश सरकार तक पहुंचाने के लिए समुदाय के कार्यकर्ता आज दिल्ली के कनॉट प्लेस समेत कई व्यस्त सड़कों, बाजारों में प्रदर्शन और रैलियां करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार के अनुसार, आज भारत बंद जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कुछ संगठनों की अपील को देखते हुए व्यापक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश्‍ में विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आज बुलाए गए भारत बंद को लेकर शासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पहले यह बंद एससी-एसटी से संबंधित मामलों में तुरंत गिरफ्तारी के संबंध में एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर बुलाया गया था, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा संसद सत्र में इस एक्ट में बदलाव को लेकर लाए गए बिल के बाद यह मुद्दा खत्म हो गया था। कई क्षेत्रों में अलग-अलग संगठनों द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर बुलाए गए बंद को लेकर खुफिया एजेंसियों ने पुलिस और प्रशासन दोनों को सतर्क किया है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख