biodatamaker
✕

Whatsapp पर सरकार ने कसा शिकंजा, घटाई मैसेज फॉरवर्ड करने की संख्‍या

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (09:06 IST)
इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्‍हाट्सअप ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए मैसेज फॉरवर्ड की सीमा तय कर दी है। उसके अनुसार, भारत में अब एक मैसेज केवल 5 बार ही फॉरवर्ड हो सकेगा। व्‍हाट्सअप की ओर से ये कदम फर्जी और उत्तेजक सामग्री के प्रसार को रोकने में नाकाम रहने पर सरकार की ओर से कड़ी फटकार लगाए जाने के बाद उठाया गया है।


खबरों के मुताबिक,  इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्‍हाट्सअप ने कहा कि उसने भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए मैसेजेस को फॉरवर्ड करने की सीमा पांच चैट तक तय करना शुरू कर दिया है। यूजर्स अब केवल पांच यूजर को ही मैसेज फॉरवर्ड कर पाएंगे। मैसेज फॉरवर्ड की यह सीमा अब दिखने लगी है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्‍हाट्सअप ने पिछले महीने भारत में मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए पांच चैट की सीमा तय करने की टेस्टिंग शुरू करने की घोषणा की थी।

इसके अलावा, व्‍हाट्सअप ने यूजर्स को सिखाने के लिए एक वीडियो भी पब्लिश किया है, जिसमें फर्जी खबरों और अफवाहों का पता लगाने के तरीकों के बारे में बताया गया है। दुनियाभर में कंपनी किसी व्यक्ति या समूह को 20 चैट तक मैसेज फॉरवर्ड करने की अनुमति देती है। व्‍हाट्सअप एंड्रॉयड प्लेटफार्म के लिए बहुप्रतीक्षित पिक्चर-इन-पिक्चर मोड पर काम कर रहा है।

इस फीचर के जारी होने के बाद यूजर्स मिनिमाइज्ड स्क्रीन पर वीडियो कॉल जारी रखते हुए अन्य जगहों पर ब्राउजिंग भी कर सकेंगे। व्‍हाट्सअप फीचर्स पर नजर रखने वाले ट्विटर यूजर WABetaInfo के मुताबिक, मैसेंजिंग ऐप ने हाल ही में 'गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम' के जरिए नया अपडेट दाखिल किया है, जिसे 2.12.234 वर्जन में डाला गया है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख