dharma sangrah
✕

चक्रवात 'पाबुक' से अंडमान में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (15:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चक्रवाती तूफान की चपेट में आए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्रवात 'पाबुक' द्वीप समूह की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह तूफान अंडमान सागर और उसके आसपास मंडरा रहा है।
 
 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए 'ऑरेंज' चेतावनी जारी की गई है। 'ऑरेंज' अलर्ट मौसम की एक चेतावनी है जिसका मतलब कि लोगों को तैयार रहना चाहिए और खराब या अत्यंत खराब मौसम की आशंका तेज है जिससे सड़क और हवाई यात्रा बाधित हो सकता है साथ ही जीवन और संपत्ति को भी खतरा हो सकता है। अभी अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्र के ऊपर मौजूद 'पाबुक' पिछले 6 घंटे में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार की रात को अंडमान द्वीप को पार करने की संभावना है। इसके बाद चक्रवात के उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने और फिर वापस म्यांमार तट की ओर मुड़ने की संभावना है, फिर धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख