Hanuman Chalisa
✕

Live Updates : तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान निवार ने ली 3 की जान, सैकड़ों पेड़ धराशायी

Published: गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (12:58 IST)
चेन्नई। चक्रवाती तूफान 'निवार' तमिलनाडु और पुड्डूचेरी के तट से टकरा गया। चेन्नई और कुड्डलोर, महाबलीपुरम समेत कई शहरों में भारी बारिश। तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार अब थोड़ा कमजोर होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। हालांकि अगले कुछ घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है। तूफान से जुड़ी हर जानकारी...


12:56 PM, 26th Nov
तमिलनाडु के मुख्‍य सचिव अतुल्य मिश्रा ने बताया कि तूफान के कारण 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा है और 380 पेड़ धराशायी हो गए, जिन्हें हटा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं की बहाली कर दी गई है। 

10:40 AM, 26th Nov
-चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचाई है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
-पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
-उपराज्यपाल किरण बेदी ने व्हाट्सऐप पोस्ट में जानकारी दी है कि सिर्फ ग्रांड बाज़ार पुलिस क्षेत्र से पेड़ गिरने की सात घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि रेनबो नगर में एक घर में अचेत अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे को बचाया गया है।
-पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। -पुडुचेरी बंदरगाह से सभी चक्रवात चेतावनी संकेत हटा दिए गए थे।
-इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायसामी आज निवार से हुयी क्षति का मुआयना करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं।

08:59 AM, 26th Nov
-भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘निवार’ कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ।

08:54 AM, 26th Nov
-चेन्नई में रातभर हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी।
-तूफान से कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। तूफान गुजरने के बाद से ही प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा।

07:13 AM, 26th Nov
-पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने सुबह 3 बजे के लगभग एक वीडियो ट्वीट करके कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हालात अब नियंत्रण में हैं।
-उन्होंने सुबह 4 बजे के लगभग एक और वीडियो ट्वीट किया और कहा कि हवा की रफ्तार अब भी तेज है। साइक्लोन का प्रभाव अब भी दिख रहा है। इसके सुबह 5 बजे तक रहने का अनुमान है।
-मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में हवा की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 65-75 किलोमीटर प्रंति घंटे हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद खतरा अभी टला नहीं है।

05:43 AM, 26th Nov
-तूफान ने पु्ड्डुचेरी तट पार कर लिया है। इस दौरान भारी बारिश और तेज हवा की वजह से जगह-जगह नुकसान भी हुआ है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटे में निवार तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़कर कमजोर पड़ जाएगा। 
-पुदुचेरी के उत्तर पूर्व में हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा है। 

04:31 AM, 26th Nov
-तमिलनाडु के महाबलिपुरम में चक्रवात निवार की लैंडफॉल।
- इस तूफान ने तमिलनाडु में काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और तूफान की वजह से इलाके में जिंदगी ठप हो गई है।
-चक्रवात निवार का केंद्र पिछले छह घंटों में 16 किलोमीटर की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह कुड्डलोर के 45 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर और पुदुचेरी से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यह अगले दो घंटों के भीतर पुडुचेरी के पास समुद्री तट को पार कर जाएगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख