Daily Horoscope
✕

12 साल पहले 26/11 को मुंबई में जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जा सकता...

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (12:52 IST)
26 नवंबर 2008 को मुंबई में जो आतंकवादी हमला हुआ था, उसे आज तक कोई भी भारतवासी भुला नहीं पाया है। पाकिस्तान प्रायोजित इस आतंकवादी हमले में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस हमले में हमारे कई जांबाज सिपाही आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 
 
मुंबई में इस दिन कई स्थानों पर हमले हुए थे। हालांकि हमारे जांबाज सुरक्षाकर्मियों ने सभी आतंकियों को मार गिराया था, साथ ही अजमल कसाब नामक एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया था। जब भी 26 नवंबर आता है, हमारे घाव एक बार फिर हरे हो जाते थे। 
 
टाटा ग्रुप की ताज होटल में भी लोग आतंकवादी हमले का शिकार हुए थे। टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा ने बहुत भावुक शब्दों में इस घटना को याद किया है। ट्‍विटर पर होटल ताज की तस्वीर शेयर कर रतन टाटा ने लिखा- 'आज से 12 साल पहले जो हुआ, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। 
 
उन्होंने लोगों की एकजुटता की सराहना करते हुए लिखा- जो ज्यादा याद रखने योग्य है वह है, उस दिन आतंकवाद और विनाशलीला को खत्‍म करने के लिए जिस तरह मुंबईवासी सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आए। हमने जिनको खोया, जिन्होंने कुर्बानियां दीं, आज हम उनका दुख मना सकते हैं। लेकिन हमें एकता, संवेदनशीलता और दयालुता की भी सराहना करनी होगी, इसे हमें आगे भी बरकरार रखना है। आशा है यह और बढ़ेगी। 
 
 
रतन टाटा के ट्‍वीट के जवाब कई लोगों ने उस घटना में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनकी भावुक शब्दों में सराहना की। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख