• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Mocha expected to hit Indias eastern coast next week : All you need to know
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 मई 2023 (21:57 IST)

Cyclone Mocha को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों पर मंडराया खतरा

Cyclone Mocha को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों पर मंडराया खतरा - Cyclone Mocha expected to hit Indias eastern coast next week : All you need to know
नई दिल्ली। Cyclone Mocha :  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मोचा (Cyclone Mocha Odisha) को लेकर नया अपडेट दिया है। IMD ने कहा है कि 6 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने और इसके परिणामस्वरूप अगले 48 घंटों में कम वायु दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। 2023 के पहले चक्रवाती तूफान के मई महीने में आने की आशंका जताई गई है।
 
चक्रवात को लेकर IMD की भविष्यवाणी के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 6 मई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बन सकता है। इस मामले में IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि कुछ प्रणालियों ने इसके एक चक्रवात होने का पूर्वानुमान जताया है। हम नजर रख रहे हैं। नियमित रूप से अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी बारिश के आासार बने हुए हैं। 
 
क्यों रखा है नाम मोचा : अगर आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जाती है तो विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) के सदस्य देशों की ओर से अपनाई जाने वाली नामकरण प्रणाली के तहत चक्रवात का नाम ‘मोचा’ (Mocha) होगा। यमन ने लाल सागर तट पर एक बंदरगाह शहर ‘मोचा’ के नाम पर इस चक्रवात के नाम का सुझाव दिया था। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
कांग्रेस चीफ खरगे के बेटे को EC ने थमाया नोटिस, PM मोदी के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान