Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : लक्षद्वीप के अलावा पांच राज्यों में अलर्ट जारी, 'सागर' बरपेगा कहर, रखें सतर्कता

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (09:46 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘सागर’ के संबंध में लक्षद्वीप के अलावा पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र को आज अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिनों में भारत के कई राज्यो में आए भयंकर तूफान से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
 
 
चक्रवाती तूफान यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।
 
 
मौसम विभाग की एडवाइजरी में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़ा मजबूत होने और फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मछुआरे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र में इस दौरान परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी।
 
 
70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं। अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। 
 
 
गौरतलब है कि बीती रात दिल्ली एनसीआर में फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके बाद आज मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाबा और राजस्थान समेत बीस राज्यों में दो दिन तक तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख