dharma sangrah
✕

सावधान, अगले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील होकर तबाही मचा सकता है 'गज'

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (19:12 IST)
चेन्नई। चक्रवाती तूफान ‘गज’ पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इस समय शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है और अगले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील होकर तबाही मचा सकता है
 
विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार ‘गज’ पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।  पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते समय यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है और 15 नवंबर की शाम को चक्रवाती तूफान के रूप में पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच में से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।
 
बुलेटिन में कहा गया कि इसकी वजह से उत्तर तटीय तमिलनाडु और उससे लगे दक्षिण तटीय तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के जिलों में 14 नवंबर की शाम से भारी बारिश हो सकती है। 
 
बुलेटिन के मुताबिक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 
 
इसके अनुसार हवाएं धीरे-धीरे 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति और फिर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।
 
तूफान की वजह से समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है जिनसे नागपट्टिनम, तंजौर, पुडुकोट्टई और रामनाथपुरम जिलों में निचले इलाके डूब सकते हैं। मछुआरों को 13 से 15 नवंबर के बीच मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
तमिलनाडु सरकार ने अपने अधिकारियों को अलर्ट किया है और करीब 31 हजार बचावकर्मियों को तैयार कर रखा है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख