Daily Horoscope
✕

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (17:35 IST)
नई दिल्ली। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में अध्ययन करने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
2018 की ओपन डोर्स रिपोर्ट ऑन इंटरनेशनल एजुकेशनल एक्सचेंज यहां जारी की गई जिसके मुताबिक अमेरिका में इस समय कुल 1,96,271 भारतीय पढ़ाई कर रहे हैं और लगातार पांचवें साल भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी है।
 
रिपोर्ट के विमोचन के मौके पर वाणिज्य दूतावास मामलों के मंत्री जोसफ पोंपर ने कहा, 'पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो अमेरिका जाकर पढ़ाई करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। कारण स्पष्ट हैं, भारतीय छात्र अच्छी शिक्षा चाहते हैं और अमेरिका लगातार यह दे रहा है।'
 
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में पढ़ने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीयों की संख्या 18 प्रतिशत है। इससे ज्यादा संख्या केवल चीन के छात्रों की है।
 
वहीं 2017 की यही रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल अमेरिका में आने वाले सर्वाधिक विदेशी विद्यार्थी भारत और चीन के थे लेकिन पहली बार पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है।
 
न्यूयॉर्क में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (आईआईई) और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में अध्ययन कर रहे कुल विदेशी छात्रों की संख्या में तो इजाफा हुआ है।
 
पहली बार किसी अमेरिकी संस्थान में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल इसमें तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख