dharma sangrah
✕

Cyber Attack : इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक, पीएम मोदी के बारे में लिखी आपत्तिजनक बात

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (14:44 IST)
इंदौर। हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट में सेंध लगाते हुए मंगलवार को इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात के साथ 'फ्री कश्मीर' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिख दिए।
 
इंदौर पुलिस की वेबसाइट को सर्च करने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों को वेबसाइट हैक होने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सायबर विशेषज्ञों की मदद से पेज को ब्लॉक कराया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के 'कॉन्टेक्ट अस' खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया। इस पेज पर सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नम्बरों का ब्योरा होता है।
 
उन्होंने बताया कि किसी 'मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने 'कॉन्टेक्ट अस' पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।
 
इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को इसके मूल स्वरूप में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 
 
पाराशर ने बताया कि वेबसाइट हैकिंग की जानकारी मिली थी जिसके बाद वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है। वेबसाइट की एडिटिंग की जा रही है, साथ ही इस तरह की आगे हैकिंग ना हो इसको लेकर सिक्योरिटी फीचर्स भी बढ़ाए जाएंगे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख