dharma sangrah
✕

CWC बैठक Live Updates : बड़ी खबर, सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (18:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई। बैठक में फैसला लिया गया है कि सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।

05:47 PM, 24th Aug
यह खबरें आ रही हैं कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। खबरों के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी इसी फैसले पर पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार अगले एआईसीसी सत्र तक सोनिया गांधी अध्यक्ष बनी रहेंगी। अगली बैठक में नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

03:08 PM, 24th Aug
-आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने सोनिया गांधी से अनुरोध किया कि वह अध्यक्ष पद पर बनी रहें क्योंकि कांग्रेस में सशक्त नेतृत्व करने वाला कोई अन्य नेता नहीं है।
-हालांकि, एपीसीसी का कहना है कि यदि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने का मन बना ही लिया है तो राहुल गांधी को आगे आकर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए।
-इसी बीच पुडुचेरी के लोक निर्माण विभाग मंत्री और प्रदेश कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष ए नमश्शिवायम ने सोमवार को राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की अपील की।

03:01 PM, 24th Aug
-मध्यप्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को बैठक से पहले मध्यप्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है।

02:42 PM, 24th Aug
-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को सही दिशा में लाने की बात करें तो उन पर आरोप लगा दिया जाता है कि ये नेता तो BJP से मिले हुए हैं। कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जैसे नेता जिन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष की बात कही। अब उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो BJP से मिले हुए हैं।
-सही बात करने वाला कांग्रेस में गद्दार है और तलवे चाटने वाले कांग्रेस में वफादार हैं और जब पार्टी की ये स्थिति हो जाए तो उसे कोई नहीं बचा सकता।


02:01 PM, 24th Aug
-सिब्बल के इस ट्वीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह की कोई बात नहीं कही है। इस तरह की गलत खबरों से भ्रमित न हों। हमें आपस में या कांग्रेस पार्टी से लड़ने की जगह निरंकुश मोदी सरकार से मिलकर लड़ना चाहिए।


01:55 PM, 24th Aug
-सिब्बल ने बतौर वकील कांग्रेस को सेवा देने का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘ राहुल गांधी का कहना है कि ‘हम भाजपा के साथ साठगांठ कर रहे हैं’।
-राजस्थान उच्च न्यायालय में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते हुए सफल हुआ। मणिपुर में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने करने के लिए पार्टी का पक्ष रखा।
-उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘पिछले 30 वर्षों से किसी मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया। फिर भी ‘हम भाजपा के साथ साठगांठ कर रहे हैं।‘
-हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने यह कहते हुए ट्‍वीट वापस ले ‍लिया कि राहुल ने मुझे बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।  


01:46 PM, 24th Aug
-राहुल गांधी के आरोपों से गुलाम नबी आजाद ने की इस्तीफा देने की पेशकश। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर मिलीभगत साबित हो गई तो वे इस्‍तीफा दे देंगे।
-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर तीखे थे। राहुल ने कहा- जब सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं, उसी समय पार्टी नेतृत्व को लेकर पत्र क्यों भेजा गया था? राहुल गांधी ने चिट्‍ठी की टाइमिंग पर उठाए थे सवाल।
-राहुल ने कहा- सोनिया गांधी को पत्र उस समय लिखा गया जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही थी।
-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने चिट्ठी की आलोचना की।

01:45 PM, 24th Aug
-सीडब्ल्यूसी की बैठक आरंभ होने के बाद सोनिया कहा कि वह अंतरिम अध्यक्ष के तौर अब काम नहीं करना चाहती।
-इसके बाद मनमोहन सिंह और कुछ अन्य नेताओं ने उनसे आग्रह किया कि वह पद पर बनी रहें।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख