sawan somwar

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक का दावा, 'यस' आ रहा है...लेकिन ताऊते जैसा शक्तिशाली नहीं होगा...

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (14:46 IST)
लखनऊ। देश अभी चक्रवात ताऊते से उबरा भी नहीं था कि अब नए चक्रवात 'यस' देश के सामने चुनौती बनकर खड़ा है और मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 22 मई के बाद कभी भी यह चक्रवात तूफान के रूप में तब्दील हो सकता है जिसको लेकर देश में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उठने वाले इस तूफान से निपटने के लिए पूर्वी तट पर व्यापक उपाय शुरू कर दिए गए हैं।तटरक्षक डोर्नियर विमानों और जहाजों,चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

लेकिन इन सभी के बीच कानपुर के सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन पांडे ने दावा किया है कि यस आ जरूर रहा है, लेकिन ताऊते जैसा शक्तिशाली नहीं होगा, इसलिए किसी भी प्रकार का कोई भारी नुकसान या तबाही की आशंका अभी तक नहीं है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन पांडे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तरी अंडमान सागर और इसके आसपास के पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है।इससे बादल घने होने लगे हैं। ये 23 मई को तूफान में तब्दील हो सकता है।26 मई की सुबह ओडिशा व पश्चिम बंगाल के सामने पहुंचने की आशंका है।यह ताऊते जितना भीषण नहीं होगा, लेकिन इसमें भी 100 किमी की गति से हवाएं चलेंगी।

चिकित्सा टीम और एम्बुलेंस स्टैंडबाय पर : हालांकि भारत के पूर्वी तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू है, फिर भी समुद्र में काम कर रहे मछुआरों को मौसम की चेतावनी प्रसारित करके उन्हें निकटतम बंदरगाह पर लौटने के निर्देश दिए जा रहे हैं। आईसीजी ने संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से बंदरगाह में मौजूद मछली पकड़ने वाली नौकाओं का लेखा-जोखा रखने का अनुरोध किया है।

संभावित चक्रवात 'यस' को देखते हुए तटरक्षक डोर्नियर विमानों और जहाजों, तटरक्षक आपदा राहत दल (डीआरटी), हवा से फूलने वाली नावों को आपदा प्रतिक्रिया कार्य शुरू करने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस को भी तेजी से जुटाने के लिए तैयार रखा गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख