ramcharitmanas
✕

Petrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल का भाव?

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (09:55 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का भाव गिरकर 93.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 88.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। देश के अलग-अलग महानगरों में ईंधन के दाम अलग-अलग हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। इससे कुछ राज्यों में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 और नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
उत्तरप्रदेश में जरूर तेल की कीमतों में 41 पैसे का उछाल आया है। यहां पेट्रोल 0.41 रुपए बढ़कर 96.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.40 रुपए बढ़कर 89.87 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह राजस्थान में भी कीमत बदली है। यहां अब पेट्रोल 0.15 रुपए बढ़कर 108.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.14 रुपए बढ़कर 93.92 पर पहुंच गया है। इसके अलावा पंजाब, ओडिशा और उत्तराखंड में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इधर तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 40 पैसे की कमी आई है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

अगला लेख